Monday, 14 November 2016

युग तुलसी श्री रामकिंकर उवाच ........

सबसे पहले एक बड़े महत्व का प्रश्न यह है कि भगवान राम मनुष्य हैं या साक्षात ईश्वर ? श्रीराम के विषय में दोनों बातें प्रचलित हैं । कुछ लोगों का आग्रह है कि श्रीराम मनुष्य हैं, महापुरुष हैं, बड़े श्रेष्ठ चरित्र वाले हैं और वे बड़े दावे से कहते हैं कि देवर्षि नारद से महर्षि वाल्मीकि जी ने जो प्रश्न पूछा वह यही तो था कि इस समय संसार में सबसे गुणवान व्यक्ति कौन है ? और तब महर्षि वाल्मीकि के समक्ष देवर्षि नारद ने श्रीराम के चरित्र का वर्णन किया था । इसका तात्पर्य है कि श्रीराम महामानव हैं और उनमें विशिष्ट गुण हैं, इसलिए हम उनकी पूजा करते हैं । और दूसरे पक्ष का आग्रह है कि श्रीराम साक्षात ईश्वर हैं, अनन्तकोटि ब्रह्मांड के नायक हैं । इस संदर्भ में श्रीरामचरितमानस की क्या मान्यता है, आप जरा इस पर भी एक दृष्टि डालें ।
     .......आगे कल .....

No comments:

Post a Comment